राजा रामदेव आनंदीलाल पोद्दार (आरआरएपी) केन्द्रीय आयुर्वेदीय कैंसर अनुसंधान संस्थान, मुंबई

संक्षिप्त परिचय:

यह संस्थान पोदार मेडिकल परिसर स्थित वर्ष 1986 में सी.सी.आर.ए.एस. ने  मुंबई और पुणे के  विभिन्न नौ इकाइयों को  विलय  करके राजा रामदेव आनंदीलाल पोदार केंद्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान के नाम से  स्थापित किया गया था | यह संस्थान ने इस क्षेत्र में 'आयुर्वेद के लिए केंद्रीय अनुसंधान संस्थान' के रूप में अपनी स्थिति बनाई रखी हुई है और उन्नयन की सतत प्रक्रिया के दौर से गुजर रहा है | मुंबई के इस संस्थान को  नया नाम दिया गया है, राजा रामदेव आनंदीलाल पोदार केंद्रीय आयुर्वेद कैंसर अनुसंधान संस्थान । (रा.रा.आ.पो.के.आ.कै.अनु.सं.मुंबई) परिषद की अधिसूचना सं. फा.12-30/2009-सी.सी.आर.ए.एस./स्थापना/भाग-I/117 दिनांक 12.04.2016)

अधिदेश:

जीवन शैली से संबंधित और गैर-संक्रामक बीमारियों पर क्लिनिकल रिसर्च में कैंसर के विकारों पर किशेष ध्यान केंद्रित करना |

 

गतिविधियां :

•       ओ.पी.डी- हर दिन (प्रात: 8.00 से अपरान्ह  12.30 तक ) दूसरे शनिवार, रविवार और सार्वजनिक  छुट्टियों को छोड़कर

•       .पी.डी.- 25  बेड

•       कैंसर के लिए विशेष क्लिनिक

•       निवारक कैंसर विज्ञान के लिए विशेष क्लिनिक

•       क्षारसूत्र और एनोरेक्टल रोगों के लिए विशेष क्लीनिक

•       वृद्धावस्था स्वास्थ्य की देखभाल के लिए विशेष क्लीनिक

•       पंचकर्म के  विशेष सुविधा

•       फिजियोथेरेपी के विशेष सुविधा

•       स्वास्थ्य रक्षण कार्यक्रम

•       एससीएसपी के तहत आयुर्वेद मोबाइल स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम

•       सुसज्जित प्रयोगशाला और ईसीजी

•       संदर्भ पुस्तकालय

उपलब्धियां:

•       स्थापना के बाद से ओ.पी.डी. सेवाओं में  कुल 3,19,304 रोगियों तथा आय.पी.डी. में कुल 4921 रोगियों ने चिकित्सा का लाभ उठाया,  ओ.पी.डी. और आय.पी.डी. में कुल 2,21,178 रुग्णों पर पंचकर्म प्रक्रियाओं किए गए ।  इस संस्थान में आज तक कुल  23030 रोगियों ने            क्षारसूत्र  चिकित्सा का लाभ उठाया ।

•       गठियारूप संधिशोथ, मधुमेह, बालकाश, भंगदरा आदि विभिन्न नैदानिक परियोजनाओं  पूरा कर लिया गया ।

•       महाराष्ट्र में 13 बीमारियों के लिए 'राष्ट्रीय अभियान कार्यक्रम' सफलतापूर्वक पूरा किया गया ।

•       महाराष्ट्र के सात जिलों में रक्ताल्पता पर धात्रि लौह का प्रयोग करके  'आयुर्वेद के माध्यम से रक्ताल्पता नियंत्रण कार्यक्रम' का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया ।

•       सी.सी.आर.ए.एस. के  'इट्रा म्युरल अनुसंधान परियोजना योजना' के तहत अर्श, ऑस्टियोपोरोसिस और बूढ़ापे पर पांच नैदानिक अनुसंधान परियोजनाओं 2011-16 के दौरान पूरा कर लिया  ।

•       राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पत्रिकाओं और पत्र-पत्रिका में विभिन्न सामान्य लेख और अनुसंधान लेख प्रकाशित हुए हैं ।

•       कैंसर पर आयोजित कार्यशाला में कैंसर रोगियों और आम जनता के लिए कैंसर जागरूकता कार्यक्रमों के लिए बैठक का आयोजन किया गया ।

•       मुंबई तथा मुंबई के आसपास के इलाकों में कई आउटरीच नि: शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया ।

•       सी.सी.आर.ए.एस.,  मुख्यालय द्वारा निर्देशित कई आरोग्य मेला, प्रदर्शनी, और मेले में भाग लिया  ।

 

सम्पर्क करने का विवरण:

डॉ. आर. गोविंद रेडडी, प्रभारी अनुसंधान अधिकारी (वैज्ञानिक-3)

राजा रामदेव आनंदीलाल पोदार केंद्रीय आयुर्वेद कैंसर अनुसंधान संस्थान (सी.सी.आर.ए.एस. के तहत आयुष मंत्रालय, भारत सरकार)

पोदार मेडिकल कैम्पस, डॉ एनी बेसेंट रोड, वर्ली, मुंबई 400018, महाराष्ट्र, भारत

दूरभाष क्र. : 91-22-24947259

टेलीफैक्स: 91-22-24947822

ईमेल: acri-mumbai@gov.in