सी.सी.आर.ए.एस., आयुष मंत्रालय, भारत सरकार की यह सरकारी वेबसाइट का विकास किया गया है जिससे सामान्य जन को सूचना प्रदान की जा सके।
यद्यपि इस वेबसाइट पर सामग्री की सटीकता और तथ्य सुनिश्चित किए गए हैं, किंतु इसे न तो कानूनी वक्तव्य माना जाना चाहिए और न ही किसी कानूनी प्रयोजन के लिए प्रयोग किया जाना चाहिए। कोई अस्पष्टता या संदेह होने पर प्रयोक्ताओं को सी.सी.आर.ए.एस. और/या अन्य स्रोत (स्रोतों) का सत्यापन / जांच करने तथा उपयुक्त व्यावसायिक सलाह प्राप्त करने की सलाह दी जाती है।
किसी भी परिस्थिति में सी.सी.आर.ए.एस. किसी व्यय, हानि या क्षति के लिए जिम्मेदार नहीं होगा जिसमें आंकड़ों का प्रयोग करने या इस वेबसाइट के प्रयोग से उत्पन्न हुई असीमित, अप्रत्यक्ष या परिणामी हानि या क्षति, या कोई व्यय, हानि या क्षति, जो कोई भी हो, शामिल होगी।
यह निबंधन और शर्तें भारतीय नियमों के अनुसार अधिशासित और भारतीय कानूनों के अनुरूप होंगी। इन निबंधन और शर्तों से उत्पन्न होने वाला कोई विवाद भारतीय न्यायालयों के अधिकार क्षेत्र के अधीन होगा।
इस वेबसाइट पर डाली गई सूचना में हाईपर लिंक या प्वाइंटर दिए गए हैं जिनका गैर-सरकारी / निजी संगठनों द्वारा सृजन और रखरखाव किया जाता है। सी.सी.आर.ए.एस. यह लिंक और प्वाइंटर केवल आपकी सूचना और सुविधा के लिए उपलब्ध करा रहा है। जब कभी आप किसी बाहरी वेबसाइट का लिंक चुनते हैं तो आप सी.सी.आर.ए.एस. की वेबसाइट को छोड़ देते हैं और बाहरी वेबसाइट के मालिकों / प्रायोजकों की निजी और सुरक्षा नीतियों के अधीन होते हैं।